टिहरी, नवम्बर 30 -- टिहरी झील में आयोजित इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप 2025 और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2025 की प्रतियोगिताओं के समापन मौजूद टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि ओलम्पिक गेम्स के वाटर स्पोर्ट्स खेल टिहरी झील में होने चाहिए। इससे टिहरी झील में कई स्थापना सुविधाओं का सृजन होगा और टिहरी झील अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाने में भी कामयाब होगी। इसके अलावा टिहरी जनपद के विकास के लिए व यहां पर पलायन को हतोत्साहित करने व रोजगार सृजन के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कालेज की स्थापना की कार्यवाही गतिमान है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। मेडिकल कालेज स्थापना के हर स्तर पर पैरवी पर भी जरूरी है। खेलों की दिशा में टिहरी जनपद एक अलग पहचान बनाये। इसके लिए लगातार वह टिहरी में एक अंर्तराष्ट्रीय स्तर का ...