देहरादून, मई 23 -- ओलम्पस हाई विद्यालय में 27वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने ध्वनि और प्रकाश आधारित विक्रम बेताल नाट्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि व भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव नेहा जोशी, विशिष्ट अतिथि सुरेश प्रसाद मामगाईं, टी के अग्रवाल, अविनंदा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की साहित्यिक, कलात्मक व रचनात्मक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है। विद्यालय की निदेशक और प्रधानाचार्या डॉ अनुराधा पुंडीर मल्ला ने वार्षिक प्रतिवेदन ...