जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर, संवाददाता। डालिम्स सनबीम स्कूल में रविवार देर शाम वार्षिक मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में अभिभावकों और अतिथि मौजूद रहे। अतिथि मो. हसन इंस्टीट्यूशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कादिर खान रहे। विशिष्ट अतिथि जेएमएस ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र यादव रहे। वहीं विशेष अतिथियों में डॉ. क़मर अब्बास, डॉ. हैदर अब्बास, आरपी सिंह, हसनैन कमर दीपू और अहमद अब्बास खान शामिल रहे। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूहगान, नाट्य मंचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों न खूब सराहा। मेले में लगे खेल और आकर्षक स्टॉल बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि बच्चों का भविष्य ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.