ओलंपियाड -पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धुर्वा में क्षेत्रीय स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने जलवा बिखेरा
रांची, अगस्त 6 -- ओलंपियाड - फोटो है-रांची,संवाददाता।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ धुर्वा में क्षेत्रीय स्तरीय कला उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी कला की प्रतिभा को बिखेरा। जिसमें छात्र-छात्रों ने पारंपरिक कहानी-वाचन, एकल नृत्य, समूह नाटक, समूह नृत्य, वाद्य संगीत ताल वाद्य, गायन और खेल कला का प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों ने आकर्षक और रचनात्मक तरीके से अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्यथिति के रूप में राजेश कुमार सहाय और बलेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.