आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' 2025 में जिले में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंगलवार को चेक वितरित किए गए। चेक पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शहर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने जिले में 11वीं कामर्स की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित यादव को 2100 रुपये का चेक वितरित किया। कक्षा 12 में जिले में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा अंजलि यादव को 3100 रुपये तथा कक्षा चार में पहली रैंक लाने वाली आस्था पांडेय को 3100 रुपये का चेक वितरित किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र यादव ने कहा कि ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल होने से बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- जरूरी: प्रमाण पत्र पाकर खिले छात्रों के चेहरे जिससे व...