कानपुर, जुलाई 4 -- मंगलपुर, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले मेधावियों की अंक तालिकाएं उनके विद्यालय में पहुंच गई हैं। वहीं जिन बच्चों ने जिले में स्थान पाया है, उनकी प्रोत्साहन धनराशि की चेक भी विद्यालयों में पहुंच चुकी है। शनिवार को मंगलपुर स्थित शिवकली देवी इंटर कॉलेज में ओलंपियाड में जिले में स्थान पाने वाले तीन बच्चों को चेक देकर सम्मानित किया गया चेक पाकर उनके चेहरे खिल गए। हिन्दुस्तान अखबार हर वर्ष कक्षा एक से इंटर तक के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उन्हें अपनी कमजोरी का आंकलन कर सुधार करने के उद्देश्य से ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन करवाता है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेते हैं। अब यह परीक्षा बच्चों, अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों की पहली पसंद बन गई है। वर्ष 2025 में ओलंपियाड परीक्षा मे...