रामगढ़, अप्रैल 24 -- झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में गणित व कंप्यूटर ओलंपियाड में सफल भैया बहनों का उत्साहवर्धन किया गया। इस परीक्षा में सफल बहन खुशी रंजन, सृष्टी, भैया प्रशांत, सनी, प्रिंस, आलोक को स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र जबकि शेष भैया बहनों को प्रमाण पत्र देकर वंदना सभा में सम्मानित किया गया। प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राप्त किए गए प्रमाण पत्र जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले भैया बहनों को आशीष देते हुए उन्हें सदैव उन्नति पथ पर आगे बढ़ते रहने को कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य जी दीदी जी का योगदान रहा l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...