ओलंपियाड में भाग लेने वाले बच्चों का रहा उत्कृष्ठ प्रदर्शन: प्रधानाचार्य
सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- सुलतानपुर। महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में हिंदुस्तान समाचार पत्र की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभाग लेने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया। और अपने उद्बोधन में ये बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में जागरुकता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वो समसामयिक घटनाओं से भी परिचित होते हैं साथ ही ऐसी परीक्षाओं से उन्हें स्वयं को जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खुद को परखने का मौका मिलता है। अंत में प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने समस्त बच्चों को उत्साहवर्धन किया और बच्चों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.