आरा, अप्रैल 22 -- - हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान - छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी और आत्मविश्वास - ग्रामीण प्रतिभाओं ने बढ़ाया जिले का मान आरा/बक्सर, निज प्रतिनिधि। बक्सर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को आरा में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में जैसे ही मंच से बच्चों के नाम पुकारे गए, पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का उत्साह साफ झलक रहा था। सम्मानित होने वालों में रीजनल टॉपर अभिषेक कुमार सिंह, जिला टॉपर सत्यम कुमार मौर्या और अश्वनी कुमार शामिल रहे। छात्रों ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षा ने उनकी तैयारी को परखने का बेहतर अवसर दिया। उनके अनुसार ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल...