कानपुर, जुलाई 26 -- मंगलपुर,संवाददाता। क्षेत्र के डिलवल स्थित नेशनल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व अंकतालिका देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए । आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' अखबार हर वर्ष एक से इंटर तक के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उन्हें अपनी कमजोरी का आकलन कर सुधार करने के उद्देश्य से ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन करवाता है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेते हैं। अब यह परीक्षा बच्चों, अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों की पहली पसंद बन गई है। वर्ष 2025 में ओलंपियाड परीक्षा में शामिल बच्चों को उनकी अंक तालिकाएं व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड के होनहारो...