सहारनपुर, मई 17 -- अबेहटा, संवाददाता। शनिवार को आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में जैसे ही छात्र-छात्राओं को ओलंपियाड परीक्षा के प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए सभी छात्र जो झूम उठे। प्रबंध समिति के अंकुर अग्रवाल ने कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनकी प्रतिभा उभर कर सामने आ सके। प्रधानाचार्य अमिता चौधरी ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के कुछ छात्राओं ने बड़ा अच्छा प्रदर्शन करते हुए नगद पुरस्कार वह शील्ड भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अगली बार से विद्यालय से सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेंगे, जिससे वह भी प्रदेश व देश में अपनी प्रतिभा को उजागर कर सके। यह भी पढ़ें- सिरौली में बांटें गए हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा के प्रमाणपत्र प्रबंध समिति के कुलदीप मि...