सासाराम, मई 17 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मॉडल स्कूल डालमियानगर में शनिवार को विज्ञान, कॉमार्स व गणित ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि ओलंपियाड में 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें 50 छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षक अजय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, अतुल गुंजन, संजय कुमार श्रीवास्तवा, चन्द्रभान सिंह राठौर, नीरू कुमारी आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...