रामगढ़, अप्रैल 26 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड स्पॉटिंग क्लब की ओर से आयोजित स्व राम प्रसाद महतो अंतर्राज्यीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शनिवार की देर शाम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर परिषद रामगढ़ उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता उपस्थित थे। अतिथियों ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वॉलीबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। जिसकी शुरुआत सवा सौ वर्ष पहले अमेरिका में हुई थी। आज ये ओलंपिक से लेकर हमारे गांव के मैदान तक हर जगह खेला जाता है। 6 खिलाड़ी, एक नेट, एक गेंद - बस इतना ही चाहिए जोश और जज्बे के साथ मैदान में उतरते हैं। यह भी पढ़ें- खेल अनुशासन, भाईचारे और सहयोग का प्रतीक यह टीम भावना का मजबूत उदाहरण है। इसके बाद इंडियन आर्मी...