कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में डायमंड क्लब की टीम 30.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्जुन दुबे ने 35 रन, सचिन तिवारी ने 31 रन और अंशुमन शुक्ला ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, यश अरोरा ने तीन और जेबान अंसारी ने दो विकेट लिया। जवाब में ओलम्पिक रजि. ने 30.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीता। टीम की ओर से यश अरोरा ने नाबाद 69 रन, शिवेंद्र श्रीवास्तव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांश यादव ने 3 और संदीप पटेल ने दो विकेट लिया। दूसरे मुकाबले में सोनेट क्लब ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से सुयश सिंह ने 53 रन, सार्थक ने 46 रन, आशीष गौतम ने 39 रन और अंश राय ने 30 रन बनाए। गेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.