ओलंपिक में खेलना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए : अलखनाथ
गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में वन विभाग के सभागार में दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन शुरू किया गया। कैंप का उद्घाटन संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सचिव आनंद सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक अलखनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना संघ का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खेलना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए और उसके लिए खिलाड़ियों को अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ना होगा। साथ ही आप सबको शारीरिक रूप से मजबूत होना होगा तभी आप लक्ष्य को पा सकते हैं। अध्यक्ष मदन ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.