ओलंपिक दिवस पर हुआ खेल कार्यक्रमो का आयोजन
चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-2026 के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में क्रॉस कंट्री रेस, कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और युवाओं में खेल जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, कुमारडुंगी में तथा फुटबॉल प्रतियोगिता जिला स्कूल, चाईबासा में हुई। विजेताओं को प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश और जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने ट्रॉफी व टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.