ओलंपिक दिवस पर नेहरू कॉम्पलेक्स में पौधरोपण
धनबाद, जून 25 -- धनबाद। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ ने नेहरू कॉम्पलेक्स परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर उपाध्यक्ष अजय महाजन, झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष साकेत सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष कृपा शंकर, माणिक दा, शादाब अहमद सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा, पौधे की देखभाल और परिसर को प्रदूषण मुक्त रखने की सामूहिक शपथ ली। मौके पर संजीव, सुरेश, अंजन, अशोक सहाय प्रसाद, शत्रुजीत, चंद्रकेश, राजीव व चिराग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.