ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ी निकलेंगे रैली
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। ओलंपिक दिवस 23 जून को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह और सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि हर वर्ष 23 जून को मनाया जाने वाला यह दिवस खेलों के माध्यम से शांति, मित्रता, सम्मान और उत्कृष्टता के ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश देता है। इस अवसर पर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से बड़ा लालपुर स्टेडियम तक खिलाड़ियों की रैली निकली जाएगी। इसमें कई खेलों के बालक बालिका शामिल होंगे। उसके बाद खेल प्रतियोगिताएं, फिटनेस अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ओलंपिक दिवस केवल खिलाड़ियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हर आयु वर्ग के लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- खिलाडियों को स्टेडियम में योगाभ्यास कराकर निरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.