सराईकेला, जून 23 -- सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी शामिल हुए।नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ओलंपिक केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्कृष्टता, मित्रता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। खेल युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने नशा, प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए खेल को सर्वोत्तम माध्यम बताया।श्री चौधरी ने बताया कि हाल ही में बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में तीन नए खेल मैदान जनता को समर्पित किए गए हैं और खिलाड़ियों के लिए खेल बैंक की शुरुआत की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी भी सामग्री की कमी न म...