नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी यानी आईओसी ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों के लिए पुरुषों और महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिताओं की क्वालीफिकेशन सिस्टम को स्वीकृति दे दी है। खेल की वैश्विक संचालन संस्था एफआईएच ने गुरुवार 11 दिसंबर को यह घोषणा की है। जैसा कि बीजिंग 2008 ओलंपिक के बाद से होता आया है। दोनों वर्ग में 12 टीम हिस्सा लेंगी। इसमें मेजबान देश अमेरिका भी शामिल है। प्रत्येक वर्ग में बाकी 11 टीम एफआईएच प्रो लीग, पांच महाद्वीपीय चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई करेंगी। एफआईएच ने कहा, ''एफआईएच हॉकी प्रो लीग सत्र 2025-26 और 2026-27 में शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वालीफाई करेगी। अगर वही टीम जो 2025-26 सत्र जीतती है, वह 2026-27 सत्र भी जीतती है तो 2026-27 सत्र की उप विजेता टीम क्वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.