ओलंपिक क्लब ने कानपुर स्टारलेट को 97 रन से हराया
कानपुर, जून 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए लीग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ओलंपिक क्लब ने कानपुर स्टारलेट को 97 रन से पराजित किया।श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में ओलंपिक क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए। टीम की ओर से पुनीत पाल ने 82 रन, वीर प्रताप ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सुरेंद्र सिंह, विकास सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर स्टारलेट की पूरी टीम 14 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से श्रेयांस सिंह ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिजीत सिंह ने चार, अनिकेत यादव व राज कटियार ने दो-दो विकेट लिया। अभिजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.