गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने शुक्रवार को ओरिस बिल्डर के सेक्टर-89 स्थित वुड व्यू रेजिडेंसी में अवैध रूप से बनाए गए साइट ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। इस ऑफिस के खिलाफ सुनीता नामक महिला ने सीएम विंडो पर याचिका दर्ज करवाई हुई थी। शुक्रवार दोपहर को तोड़फोड़ दस्ता इस कॉलोनी में पहुंच गया। अवैध रूप से बिल्डर की तरफ से हरित क्षेत्र में बनाए गए इस ऑफिस से सामान निकाला हुआ था। बिल्डर को पहले ही इस ऑफिस को खाली करने का नोटिस दिया हुआ था। तोड़फोड़ के दौरान किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। तोड़फोड़ दस्ते ने इस ऑफिस को बुलडोजर की मदद से मलबे में मिला दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ते ने गांव साढराणा में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। पहली कॉलोनी में तीन मकानों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.