ओरिया सिंघानी ओवर ब्रिज की सर्विस रोड बनी मुसीबत
हजारीबाग, जून 11 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के ओरिया-सिंघानी ओवरब्रिज की सर्विस रोड बदहाली के आंसू रो रही है। सड़क निर्माण के नाम पर हुई कोड़कर और अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दो वर्षों से ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें महज शो पीस बनकर रह गई हैं, जिससे रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इससे धूल फांकने को लोग मजबूर हैं। वही बारिश होनेक बाद कीचड़ में गाड़ियां फंस रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड को खोदकर छोड़ देने के कारण पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छाया रहता है, जिससे सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। वहीं, हल्की बारिश होते ही यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिसमें वाहन घंटों फंसे रहते हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्थिति इतनी दयनीय है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.