हजारीबाग, मार्च 15 -- चरही, प्रतिनिधि आंगो थाना क्षेत्र के ओरिया गांव में बीती रात एक ट्रैक्टर चोरी होने की घटना सामने आई है। पीड़ित किसान ने इस संबंध में अंगों थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, आंगो थाना क्षेत्र के ओरिया गांव निवासी किसान पुनित महतो ने बताया कि उनका ट्रैक्टर घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। किसान के अनुसार उन्होंने यह ट्रैक्टर वर्ष 2020 में खरीदा था। खेती के कार्यों के लिए इसका उपयोग करते थे। पीड़ित पुनित महतो ने बताया कि तेरह मार्च की रात लगभग 11 बजे उन्होंने ट्रैक्टर को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे जब वे बाहर निकले तो देखा कि ट्रैक्टर वहां से गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की, लेकिन ट्रैक्टर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.