बगहा, अक्टूबर 4 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा थाना के छपैनिया गांव से सटे पूरब ओरिया नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम की है। बच्चे की पहचान छपैनिया गांव के राजकिशोर मुखिया उर्फ राधा बीन के पुत्र प्रिंस कुमार(06) के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब गांव से सटे पूरब ओरिया नदी में घर व गांव की महिलाओं के साथ जिउतिया पर्व के अवसर पर नदी में बच्चा नहाने गया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मोकर नहर में डूबे किशोर का शव 17 घंटे बाद बरामद प्रिंस का दुर्भाग्यपूर्ण डूबना बच्चे के पिता चंडीगढ में राजमिस्त्री का काम करते हैं। थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने बताया कि सीएचसी,सिकटा से शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच सह अस्पताल, बेतिया भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पर्व पर दर्जनों महिलाए नहाने गई थी। इस दौरान प्रिंस भी नदी ...