ओरिया गांव निवासी किसान ने अपने तीनों संतान को पहुंचाया मुकाम पर
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के ओरिया गांव निवासी किसान दीपक कुमार आज ग्रामीण समाज के लिए प्रेरणा का पर्याय बन गए हैं। खेती-किसानी के साथ परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपने दोनों बेटों व एक बेटी को उच्च पदों तक पहुंचाकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। दीपक कुमार के बड़े पुत्र का चयन भारतीय रेलवे में लोको पायलट (ड्राइवर) के पद पर हुआ है, जबकि छोटे पुत्र ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर झारखंड सरकार में डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) का पद प्राप्त किया है। बेटी एक्साइज विभाग में पदाधिकारी है। तीनों संतानों की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव प्रेरित रहता है。 यह भी पढ़ें- खुद को तपा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.