ओरियंटेशन में विद्यार्थियों को दी कक्षाओं, समय-सारणी और पाठ्यक्रम की जानकारी
हरिद्वार, अगस्त 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। जगजीतपुर स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ओरियण्टेशन कार्यक्रम 'नवपथ-2026' में विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के साथ करियर और व्यक्तित्व विकास की दिशा भी दिखाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबंधित विभागों के शिक्षकों से परिचित कराने के साथ 17 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं, समय-सारणी और पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, संचार कौशल और टीमवर्क को सफलता की कुंजी बताया। कंप्यूटर विभाग के बीसीए, बीएससी एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया तथा विज्ञान विभाग के बीएससी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से परिचय कराया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.