गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा छह, सात, आठ और नौ में नामांकित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। इसी के साथ सत्र 2026-27 का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता कुमारी, प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले सभी अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य और शिक्षकों ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं स्वागत गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधा। विद्यार्थियों का स्वागत तिलक, चंदन और पुष्प वर्षा के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों को टॉ...