बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बरौनी। सेंट जुड्स विद्यालय फुलवड़िया में शनिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र 2026 का सफल आयोजन विद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को उचित संकाय के चयन तथा उनके भावी शैक्षणिक व करियर लक्ष्यों के प्रति स्पष्ट दिशा प्रदान करना था। मौके पर अतिथि सी.पी. सिन्हा, पंकज कुमार, सतीश कुमार सिंह, हरीश,स्वीकृति, अध्यक्ष शंकर कुमार, प्रबंध निदेशक ओम नारायण, शैक्षणिक निदेशक राहुल कुमार, प्रधानाचार्य संतोष पाण्डेय आदि ने बच्चों को विस्तृत रूप से गाइड लाइन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...