मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि के पीजी इतिहास विभाग में बुधवार को नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. रेणु कुमारी ने की। इस दौरान प्रो. पंकज कुमार राय ने छात्रों को इतिहास विभाग और सिलेबस के बारे में बताया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। कहा कि सिलेबस और वर्ग संचालन के रूटीन को व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया गया है। मौके पर डॉ. गौतम चंद्रा, डॉ. सत्य प्रकाश राय, डॉ. अंशु त्यागी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.