दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। शीशो स्थित ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक समारोह सह फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएड (सत्र 2025-27) के छात्रों ने सत्र 2024-26 के छात्रों को भावुक विदाई दी। मुख्य अतिथि डॉ. मो. इंसान अली ने मेहनत और ईमानदारी पर जोर दिया। डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. जीएम अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रहा। यह भी पढ़ें- डीएमआई का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल देंगे उपाधि यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...