जहानाबाद, मई 17 -- करपी। निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओरानी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने नागवत बिंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था। पुलिस के द्वारा काफी सर गर्मी से इसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर इसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...