उन्नाव, मार्च 29 -- बिछिया। ओरहर गांव स्थित सिद्धपीठ मां साखो देवी मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन हुआ। कथा के पहले दिन सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने सिर पर गंगा जल, आम पत्र और नारियल के कलश लेकर भाग लिया। पीत वस्त्रों में सजी भक्त महिलाओं और पुरुषों के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा साखो देवी मंदिर से शुरू होकर गांव के अन्य देवी मंदिरों से होती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई। आचार्य प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में आचार्यों ने वेदी पूजन किया और शाम को भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर रमेश चौरसिया, बाबूलाल, शिव विनोद, जया शर्मा सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.