लातेहार, दिसम्बर 19 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। ओरसा गांव में अयूब अहमद की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में संलिप्त फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एवं न्यायालय द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय के आदेश पर फरार एवं अप्राथमिकी अभियुक्त राजू यादव, पिता- स्व. विष्णु यादव, पंकज यादव, पिता चंद्रनाथ यादव, दोनों निवासी ग्राम मेढरुआ थाना महुआडांड़ जिला लातेहार के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया। दोनों को संबंधित थाना में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने की अपील की गई हैं। अन्यथा पुलिस द्वारा आरोपियों की संपत्ति के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25, 01 मई 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 326(जी), 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.