लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- ओरल हेल्थ दिवस पर जिला अस्पताल मोतीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंह में होने वाले संक्रमण, उससे जुड़ी बीमारियों एवं उनके इलाज को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएस डॉ आर.के. कोहली ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सीनियर रेजिडेंट डॉ इंद्रेश राजावत ने लोगों को संबोधित किया। सीएमएस डॉ आरके कोहली ने बताया कि यह कार्यक्रम सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर आयोजित किया गया है। इससे लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। पाचन क्रिया की शुरुआत मुंह से होती है। इसलिए दांतों और मुंह का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। मुंह में होने वाले संक्रमण के कारणों पर बताया कि दांतों की नियमित सफाई न करना, गलत तरीके से ब्रश करना या अत्यधिक दबाव से ब्रश करना, मीठे व चिपचिपे खाद्य पदार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.