बरेली, मई 30 -- ओरल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की वजह होने के बाद भी तंबाकू सेवन में कमी नहीं आ रही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तंबाकू से होने वाले खतरे के प्रति आगाह करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। हर साल 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य इसके खतरे के प्रति लोगों को सचेत करना है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनसीडी स्क्रीनिंग में चिंताजनक तथ्य सामने आया है। तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। शासन के निर्देश पर कैंसर की समय पर पहचान के लिए लगाए जा रहे विशेष शिविरों में जिले में बीते चार माह में 130 से अधिक लोगों में ओरल कैंसर के लक्षण मिले हैं। यह भी पढ़ें- मरीजों को बताए तंबाकू के नुकसान इसमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीडी क्लीनिक प्रभारी डॉ. मयंक ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान ओरल कै...