बोकारो, अगस्त 21 -- कसमार प्रखंड के ओरमो स्थित देव इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज एवं देव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी साइंसेज की ओर से शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर संयुक्त रूप से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिमा एवं विनिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में संजना एवं संजना ने प्रथम, मनीषा एवं विनिता ने द्वितीय तथा प्रतिमा एवं विनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान देव इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज की प्राचार्या डॉ कुमारी हितु...