सीवान, जून 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा बाजार स्थित एक आभूषण दुकान से सोमवार की देर रात चोरों ने करीब चार लाख रुपये का बर्तन व आभूषण की चोरी की ली है। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी निवासी दुकानदार धर्मेंद्र कुमार सोनी ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत की है। सूचना मिलने के बाद डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुकानदार ने बताया कि ओरमा बाजार में वह अंकित अलंकार ज्वेलर्स नाम से एक आभूषण दुकान का संचालन करता है। प्रतिदिन की तरह वह दुकान का संचालन करने के बाद घर दुकान बंद कर अपने घर लौट गया था।

घटना की जानकारी इधर जब मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा का शटर का ताला टुटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगो...