रांची, मार्च 27 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। पूजा समिति ओरमांझी द्वारा बाजार मैदान में शुक्रवार को रामनवमी मेला सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान 71 महावीर मंडलों के झंडों का मिलन कराया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी शामिल हुए। रामटहल चौधरी ने मेले का उद्घाटन किया। आयोजन समिति की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत करने वाले महावीर मंडलों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को कॉपी, मेडल और तलवार देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पहले महावीर मंडलों ने गांव के मंदिरों और अखाड़ों में भगवान श्रीराम और बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा और झंडा मिलन समारोह में लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.