रांची, फरवरी 16 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के तापे गांव में नवनिर्मित श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के चार दिनी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 301 महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व उप प्रमुख जय गोविंद साहू और अन्य लोग शामिल हुए। इससे पहले सुबह कलश यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं मंदिर परिसर में जमा हुईं। वहां पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को कलश दिया गया। कलश लेकर महिलाएं जयकारा लगाते हुए भैरवी नदी तट पर पहुंचीं, जहां आचार्य द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। पूजा के बाद सभी महिलाएं कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचीं। प्राण प्रतिष्ठा के तहत मंगलवार को नगर भ्रमण और वेदी पूजन होगा। बुधवार को भगवान बजरंगबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.