रांची, अप्रैल 19 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर हुटूप टीओपी पुलिस ने अवैध तरीके से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 18 गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है। इस मामले में इरबा गांव के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में माईउद्दीन अंसारी, आलम अंसारी, जटलू महतो, शम्स उर्फ गुड्डू परवेज और अशरफ उर्फ खान शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। वरीय पुलिस अधिकारी को सूचना मिली थी कि इरबा से हुटूप होते हुए अनगड़ा की ओर पैदल पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह करीब तीन बजे गश्ती दल ने कुछ लोगों को जानवरों के साथ जाते देखा। पूछताछ में वे पशुओं के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को जब्त कर हुटूप स्थित गौशाला में सुरक्षित रख दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.