रांची, दिसम्बर 15 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक हाथी के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। हाथी ने चकला गांव की शकुंतला कुमारी और कृष्णा करमाली को पटक कर घायल कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में किया गया। इसके बाद हाथी चकला गांव में किसान मंदीप पाहन के खेत में लगी सब्जी को बर्बाद कर दिया। सरनाटोली में हाथी को देखकर एक व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी भूसुर जंगल की ओर से सवैया होते हुए दड़दाग गांव पहुंचा और फिर सरना टोली गया। इसके बाद हाथी डैम के किनारे से होते हुए रुक्का के रास्ते साल्हन जंगल की ओर चला गया है। वन विभाग की टीम हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए है और उसे उसके झुंड में वापस मिलाने का प्रयास कर रही है। वन विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे हाथी के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.