ओरमांझी में बिजली आपूर्ति सामान्य, लोड सेटिंग से होती है थोड़ी परेशानी
रांची, जून 11 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सुबह और शाम एक-एक घंटे की लोड सेटिंग के दौरान ही बिजली कटती है, जबकि तकनीकी खराबी होने पर कभी-कभार आपूर्ति बाधित होती है। उमस भरी गर्मी में लोगों को लोड सेटिंग के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता है। आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली काटी जाती है, लेकिन मौसम सामान्य होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। रुक्का फेडरेशन प्लांट, क्रशर उद्योगों और बड़े अस्पतालों के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अपेक्षाकृत बेहतर बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.