रांची, जून 20 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। फलों के राजा आम की एक दिवसीय प्रदर्शनी शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के एक दर्जन से अधिक किसानों ने अपने बागानों में उत्पादित विभिन्न किस्मों के आम प्रदर्शित किए। किसानों ने देसी और विदेशी प्रजातियों के कई बड़े ब्रांड के आम प्रदर्शनी में रखे। किसानों ने बताया कि इस वर्ष आम की फसल अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। साथ ही बाजार में भी आम का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी शामिल हुईं। राष्ट्रीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन का उद्देश्य जी-रामजी योजना के तहत हरित ग्रामों में उत्पादित फलों के लिए बाजार उपलब्ध कराना, अधिक से अधिक किसानों को बागवानी से जोड़ना तथा योजना को गति देना है। यह भी पढ़ें- बरहड़वा...