रांची, मई 9 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय से करीब 100 मीटर दूरी पर शनिवार दोपहर 1:40 बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों में दो ने हेलमेट और एक ने मास्क पहन रखा था। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित महिला वीणा देवी के बेटे बम शंकर मिश्रा ने ओरमांझी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता वीणा देवी ने बताया कि वह अपने नाती को वाहन पर बैठाने के लिए सड़क पर गई थीं। वापस पैदल घर लौटते समय गली में घात लगाए बैठे तीनों लुटेरों ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और रामगढ़ की ओर भाग निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.