रांची, अप्रैल 27 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दूनदून गांव के जंगल से सोमवार की सुबह पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया है। कंकाल अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शव को 4 से 5 दिन पहले यहां लाकर फेंका गया होगा। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- अज्ञात महिला का शव तालाब से बरामद, छानबीन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...