रांची, अप्रैल 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चारों छात्रों को पार्टी की ओर से उच्च शिक्षा के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। गुरुवार को उन्होंने प्रेमचंद उच्च विद्यालय के छात्र प्रेम कुमार साहू के विकास स्थित घर पहुंचकर एक लाख रुपये का सहयोग परिजनों को सौंपा। जिन छात्रों को यह सहयोग मिलेगा, उनमें हजारीबाग के प्रियांशु कुमार, सिमडेगा की शिवानी कुमारी, रांची के सनी कुमार वर्मा और प्रेम कुमार साहू शामिल हैं। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, साधु उरांव, कमलेश राम, सुरेश उरांव, संजय महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मैट्रिक टॉपर के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, एक लाख सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.