ओरमांझी भाजपा प्रमुख ने दिया इस्तीफा
रांची, अप्रैल 11 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी प्रखंड प्रमुख व जिला ग्रामीण भाजपा की महामंत्री अनुपमा देवी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष व रांची जिला ग्रामीण पूर्वी के अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर दी है। अनुपमा देवी ने इस्तीफे का कारण बताते हुए कहा कि पार्टी की वर्तमान नीतियां और कार्यशैली दलित व आदिवासी समाज के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि एक जनसेविका होने के नाते उनका प्रथम कर्तव्य वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी के निर्णय इन वर्गों के कल्याण के विरुद्ध हों, तो उनका पार्टी में बने रहना उचित नहीं है। इसी कारण उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अपने सभी संबंध समाप्त करने की घोषणा की है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.