बोकारो, मई 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मंडा पूजा समिति ओरदाना के तत्वावधान में ओरदाना गांव में रविवार की रात भव्य मंडा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया, जो सोमवार सुबह तक श्रद्धा और उत्साह के माहौल में चलता रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। पूरे गांव में रातभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंडा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल से आए छऊ नृत्य दल ने रातभर मनमोहक प्रस्तुति दी। छऊ नृत्य का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु पूरी रात जागते रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- ओरदाना में मंडा पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई मंडा पर्व के मौके पर आयोजित मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की...