ओरदाना मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्दघाटन
बोकारो, जून 29 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरदाना पंचायत के खैराजरा महतो टोला में 15 वें वित्त आयोग मद की राशि 3 लाख, 25 हजार, 5 सौ रुपये की लागत से केदार महतो के घर से धनेश्वर महतो के घर तक नव निर्मित पी सी सी पथ का उद्दघाटन पंचायत की मुखिया इन्द्रा देवी, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी व पूर्व प्रमुख नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पी सी सी पथ का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य बसंती देवी, सिद्धेश्वर महतो, कैलाश प्रसाद सिन्हा ,महेश्वर प्रसाद सिन्हा,प्रभा सिन्हा, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। विदित हो कि इस पीसीसी पथ का वर्क ऑर्डर 3 जून को मिला था और 15 जून को इसका निर्माण पूर्ण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.